बेटी के आत्‍महत्‍या कर लेने पर मायके वालों ने बेटी के सुसराल वालों के घर में आग लगा दी

0
Untitled

बेटी के आत्‍महत्‍या कर लेने पर मायके वालों ने बेटी के सुसराल वालों के घर में आग लगा दी

प्रयागराज में शादी के एक साल बाद ही बेटी के ससुराल में आत्‍महत्‍या कर लेने पर मायके वालों का गुस्‍सा भड़क गया। उन्‍होंने बेटी की ससुरालवालों के घर में आग लगा दी। आग की लपटों से पुलिस ने जैसे-तैसे पांच लोगों को बचा लिया लेकिन सास और ससुर की मौत हो गई। मामला मुट्ठीगंज थाने के बगल का है। यहां रहने वाले फर्नीचर व्यापारी अंशु केसरवानी की पत्नी अंशिका केसरवानी ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। अंशिका का शव सड़क पर रखकर गुस्सा जताने लगे। इस बीच किसी ने अंशु की फर्नीचर की दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीसरी मंजिल पर रात 1:30 बजे तक आग पूरी तरह नहीं बुझी थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों का मकान में शव मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि शादी के दिन किसी बात पर अंशु ने नाराजगी जताई थी। आरोप है कि ससुराल वाले अंशिका को प्रताड़ित करते थे। सोमवार रात करीब 1030 बजे अंशिका के घर वालों को सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर जान दी है। परिवार, रिश्तेदार और मोहल्ले वाले मुट्ठीगंज पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि उसका हाथ जला दिया और हत्या कर फांसी के फंदे पर टांग दिया। अंशिका का शव घर से निकाल कर बाहर सड़क पर रख दिया और कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस बीच अंशु के घर वालों को मकान में ही जलाने की कोशिश की गई। फर्नीचर की दुकान में आग लगते ही लपटों ने भयावह रूप रूप ले लिया। एसीपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *