अवैध शराब बनाने व बेचने पर जल्द लगेगा अंकुश, थाना प्रभारी
अवैध शराब बनाने व बेचने पर जल्द लगेगा अंकुश, थाना प्रभारी
झारखंड जैसे गरीब राज्य की दुर्दशा का एक कारण शराब भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब का काफी प्रचलन है शाम होते ही लोग इन अड्डों पर जुटते हैं और आगे उनके घर परिवार के क्लेश से लेकर छोटी–बड़ी दुर्घटना और मारपीट जैसी घटनाओं का भी कारण बनता है।
पलामू जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से और देशी शराब के ठिकानों पर पहुंच उपकरणों तथा उपयोग में लाए जाने वाले जावा महुआ को नष्ट किया जा रहा है।
बीते कई दिनों से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा जिसे लेकर आज ग्राम शेहरा एवम गौरांग में अलग अलग जगहों पर अवैध देशी शराब निर्माण के लिए रखे गए करीब 120 किलो जावा महुआ एवं शराब बनाने के उपकरण को उसी जगह पर नष्ट किया गया।
वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि शराब ही ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक घटनाओं का कारण बनता है साथ ही ऐसे निर्माण स्थल जहां अवैध शराब बनाए जाते हैं वहां इसी प्रकार लगातार कार्यवाई होती रहेगी।
