भागलपुर में हुआ बड़ा हादसा, नदी में डूबने से चार बच्चों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

0
Untitled

भागलपुर में हुआ बड़ा हादसा, नदी में डूबने से चार बच्चों की हुई मौत, गांव में  पसरा मातम

बिहार के भागलपुर में चार बच्चे नदी में डूबकर मौत के मुंह में समा गए। घटना जगदीशपुर के पुरैनी स्थित चांदन नदी में हुई। इसमें तीन बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना बुधवार दिन के करीब एक बजे की है। सभी बच्चे नदी में नहाने गये थे। इसी दौरान पहले एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने गए तीन अन्य बच्चे भी गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भी ले गए। लेकिन सभी को मृत घोषित कर दिया गया। भाई और दोस्त को बचाने में चारों बच्चों ने जान दे दी। मृतकों में मो. शाबिर का पुत्र शाहबाज (12) और अरबाज (9) के अलावा शाबिर का साला दिलशाद (8) के साथ पुरैनी के मो. राजू उर्फ असलम का बेटा मो. सैफ (7) शामिल हैं। दिलशाद का घर खगड़िया के गोगरी जमालपुर में है और पिता का नाम मो. इसराफिल है। वह अपने बहनोई के घर आया था। इसके बाद सभी बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि परिजन आनन- फानन में अस्पताल भी ले गए, जगदीशपुर के पुरैनी में डूबने से चार बच्चों की मौत से लोग सदमे में हैं, लेकिन इन बच्चों की हिम्मत और सोच के सभी कायल हो गए। इन बच्चों ने अपने भाई और दोस्तों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। एक-दूसरे को डूबते देख बच्चों ने गहरे पानी में छलांग लगा दी। दुर्भाग्य से इन जांबाज मासूमों को किस्मत का साथ नहीं मिला और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। लोगों का कहना है कि बच्चों की जान चली गई जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता। लेकिन बच्चों ने जो अपनों को बचाने में कुर्बानी दी यह कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *