झरकटिया में निकाला गया भव्य कलश यात्रा
झरकटिया में निकाला गया भव्य कलश यात्रा
पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के झरकटिया गांव में रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी रामदास साहु ने विधीवत पुजा अर्चना कर कलश यात्रियों.कलश देकर रवाना किया । इस बीच सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया.कलश यात्रा में हर हर महादेव ओम नमः शिवाय के नारों से गुंजयमान होता रहा सभी कलश धारी यज्ञशाला से मुरमुसी , रामानंद डबरा हरतुआ होते हुए अमानत नदी पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरी किया गया.जल भरने के बाद सभी कलश धारी यज्ञ स्थल पर पहुंचे । जहां साधु संतों कि मंत्रोच्चारण के बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी रामदास साहू ने कहा कि
यज्ञ का धुआं जहां-जहां पर जाता है वातावरण शुद्ध हो जाता है
यज्ञ होने से समाज में फैल रहे कुरीति समाप्त होती है । आपसी भाईचारे के साथ-साथ क्षेत्र में भक्ति का माहौल हो जाता है.
.उन्होंने कहा कि धन्य है यहां के आयोजन करता कि इस यज्ञ में मुझे बुलाने का कार्य किया आज इन्हीं लोग के माध्यम से इस यज्ञ में आकर मैं अपने आप को बढ भाग्यशाली समझता हूं!
पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला सा यज्ञ समिति के सचिव ने बताया कि यज्ञ दिनांक 13/03/2024 से 20/03/2024 तक प्रतिदिन पूजा के साथ शाम में बाहर से आये विद्वानों द्वारा प्रवचन साथ साथ विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है.मौके पर प्रमोद गिरी सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी राजा गुप्ता, नीलकंठ गिरी, दीपक गिरी दिनेश तिवारी अनिल गिरी, अध्यक्ष पंचम भारती उपाध्यक्ष महेंद्रनाथ शुक्ला, निहोरा गिरी ,रामकृष्ण भारती ,जय राम गिरी ,सत्य प्रकाश गिरी, कंचन गिरि ,संपत्ति गिरी लाल, बिहारी यादव ,रमेश गिरी, संजय कुमार गिरी ,राजू कुमार शाहिद सैकड़ो लोगों को शामिल थे.
