महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया रोड जाम.

0
Untitled

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया रोड जाम.

बालूमाथ. रांची चतरा रोड मे टीवीएस शोरूम के समीप बीती रात्रि हाइबा की चपेट में आने से एक महिला शांति देवी 48 वर्ष पति जोखन राम की मौत हो गई थी इसके विरोध में ग्रामीणों ने रांची चतरा रोड को बालूमाथ ब्लॉक के समीप जाम कर दिया. इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम करता नौकरी उचित मुआवजा और धक्का मारने वाले हाइबा को पकड़ने की मांग कर रहे थे. वही इस जाम के बाद बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराव जाम स्थल पहुंचे जाम कर्ताओं को समझा बुझाकार तत्काल राशि ₹15000 दिया गया और जाम को हटवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *