अनियंत्रित ऑलटो कार ने स्कूली छात्र को मारी टक्कर,मौत
अनियंत्रित ऑलटो कार ने स्कूली छात्र को मारी टक्कर,मौत
बालूमाथ ।बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एमएच 22 पर बुधवार को एक अनियंत्रित ऑलटो कार ने स्कूल से अपने घर वापस लौट रहे स्कूली छात्र को अपनी चपेट में ले लिया ।जिससे उसकी मौत हो गई ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश लोहरा 10 वर्ष पिता राजू लोहरा ग्राम गेंरेंजा थाना बालूमाथ निवासी जो बालूमाथ के जोगियाडीह ग्राम स्थित मिशन स्कूल में पांचवी कक्षा का छात्र है ।स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने घर गेरेंजा जा रहा था ।इसी दौरान मकईयाटांड पिकेट के समीप चंदवा से बालूमाथ की ओर आ रहे एक अनियंत्रित ऑलटो कार ने उसे टक्कर मारकर फरार हो गया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल बच्चे को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो द्वारा जांचोंउपरांत उसे मृत घोषित कर दिया ।वहीं घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया ।वही घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।बच्चे का पिता बालूमाथ के मुरपा ग्राम में रहकर पेंटर का काम करता है ।
