20 बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

0
a4e7a0ea-78f6-43b2-9503-c77538611945

सतबरवा प्रखंड सभागार में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार को 20 बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन बीडीओ अभिषेक पाण्डेय ने की।
बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, जन वितरण प्रणाली, विधवा, वृद्ध ,दिव्यांग पेंशन , अबुआ आवास, 15 वीं वित्त योजना,मनरेगा योजना पर चर्चा की गई।
बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 244 सिंचाई कूप मिला है, परंतु अब तक 108 आवेदन ही मिला है।
बीस सूत्री सदस्यों ने अबुआ आवास समेत कई योजनाओं की सूची की मांग बीडीओ से की।
वहीं प्रखंड 20 सूत्री राजकुमार यादव ने सिटी न्यूज़ संवाददाता से क्या बात की आई हम आपको सुनाते हैं उनकी जुबानी।।

इस मौके पर बीस सूत्री सदस्य श्रवण कुमार, श्रीनिवास चौधरी,मो0 मोईनुद्दीन, दीपक चंद्रवंशी समेत प्रखंड सह अंचल के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *