उपायुक्त ने कृषि व पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

0
360cb4b9-56f5-46ce-9934-b2d1a62da79a

उपायुक्त ने कृषि व पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में कृषि,गव्य विकास,पशुपालन,केसीसी,पीएमके एसवाई एवं कर्ज माफी की समीक्षा की.बैठक में मुख्यरूप से झारखंड कृषि ऋण माफी योजना समेत अन्य योजनाओं की बारी-बारी समिक्षा किया.इस दौरान उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी को सभी योग्य लाभुकों का ई-केवाईसी करवाते हुए एसक्रो या डेडिकेटेड एकाउंट खुलवाते हुए लाभुकों का अंशदान जमा करवाने हेतु प्रखंड पशुपालन पदाधिकारियों को निर्देशित किया.उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभुकों को आच्छादित करने के निर्देश दिए.उपायुक्त श्री रंजन ने सभी विभागों के व्यय की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि भौतिक लक्ष्य के विरुद्ध एवं किए गए कार्य के आलोक में प्राप्त आवंटन का शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाये.उन्होंने कहा कि यदि अनुमोदन हेतु कोई योजना लंबित है तो संचिका के माध्यम से शीघ्र अनुमोदन प्राप्त करते हुए योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया.बैठक में सहायक समाहर्ता,अपर समाहर्ता,कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *