पूर्व CM हेमंत सोरेन ने जेल में पढ़ने के लिए मांगी है किताबें

0
Untitled

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल में पढ़ने के लिए किताबें मांगी है। कल्पना सोरेन रविवार को उन्हें किताब देने होटवार जेल जाएंगी।

Kalpana Soren ने एक्स के जरिये शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कल्पना ने ट्वीट कर लिखा है “ हेमंत ने पढ़ने के लिए किताबें मांगी है। रविवार को उन्हें यह किताबें देने जाऊंगी। इससे पहले भी हेमंत ने झारखंड आंदोलन, मुंडारी, हो और कुड़ुख भाषा आदि से जुड़ी किताबें पढ़ने के लिए मंगायी थी।

हेमंत जी को किताबें पढ़ने का हमेशा से शौक रहा है। वह घर में अपनी किताबों को बहुत प्रेम से संजों कर रखते हैं। अन्य किताबों के साथ-साथ झारखंड और झारखंड आंदोलन से जुड़ी किताबें वह हमेशा विशेष रुचि लेकर पढ़ते रहे हैं।

राज्य की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने उनसे मिलने वाले सभी लोगों से ‘बुके नहीं बुक’ देने की अपील की थी। इसके परिणामस्वरूप पिछले चार वर्षों में उन्हें हजारों किताबें मिली।

राज्य, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, यही हेमंत का सपना रहा है। राज्य के हर पंचायत में आमजन के लिए लाइब्रेरी खोलने की उनकी इच्छा आज हमें कई जगह देखने को मिलती है।

सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट पढ़ाई हो, बच्चों की छात्रवृत्ति में वृद्धि हो, गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक मदद मिले और उनकी पढ़ाई न छूटे, वंचित समाज के युवा भी अपने सपनों को साकार करते हुए विदेश में शिक्षा ले सकें। हेमंत का यही संकल्प रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed