पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
बालूमाथ ।बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया ग्राम में पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार 22 वर्ष पिता शनिचरा उरांव ग्राम मारंगलोइया थाना बालूमाथ निवासी का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हुआ ।जिसके बाद गुस्साए युवक ने घर में रखा कीटनाशक दवा खा लिया ।तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।
