सभी प्रज्ञा केंद्र संचालको को दिया गया प्रशिक्षण

0
660d54ac-6603-4af8-90fd-3b04ec9ef82c

छतरपुर/नौडीहा प्रज्ञा केंद्र संचालकों के लिए
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण

 

पलामू जिले के प्रखंड छतरपुर एवं नौडीहा बाजार सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक को छतरपुर प्रखंड के पंचायत भवन कउवल के सभा कक्ष में सभी सीएससी संचालकों के लिए डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नागेंद्र कुमार,अरविंद कुमार,वीरेंद्र सिंह के द्वारा कर्मयोगी वीएलई का प्रशिक्षण दिया। जिला प्रबंधक सीएससी नागेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि सीएससी संचालक सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाएं और सरकार और नागरिकों के बीच एक कड़ी का काम करें ताकि ग्रामीण लोगों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पंचायत के सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सी एस सी केंद्र संचालक कर्मयोगी का उन्मुखीकरण, जेम पोर्टल पर मुखिया का कार्य, पीएम विश्वकर्म योजना, पीडीआई, ग्राम ई स्वराज, डिजिटल पंचायत का कार्य किस तरह करें। उनके द्वारा केंद्र संचालकों को लोक व्यवहार के गुर सीखने , तकनीकी कौशल से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से कर्मयोगी वीएलई कार्यक्रम के बारे में 5 मॉडल प्रस्तुत किया गया एवं सामान्य कर्म योगी और तकनीकी कर्म योगी के बारे में बताया गया। सीएसी सेंटर पर सर्विस प्रदान कर आय में वृद्धि कर अपना और अपने पंचायत का जीवन सरल और सहज बना सकते हैं। डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अरविंद कुमार के द्वारा बताया गया कि सीएससी संचालक संबंधित कार्य का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में कैसे पहुंचाएं विशेष कर वरिष्ठ नागरिक, वंचित लोग समुदाय के घर जाकर उनका कार्य कैसे करें। हम उन्हें किस प्रकार जागरूक करें की वह ई पंचायत सुविधा का लाभ ले सकें यह हम सब की जिम्मेवारी बनती है। अमित कुमार, पवन कुमार यादव, आकाश कुमार, सद्दाम हुसैन अख्तर हुसैन, प्रदीप कुमार, रामाशीष चंद्रवंशी, एकबाल अंसारी कन्हाई प्रसाद, बिपिन कुमार, संजीत कुमार, समोज कुमार, मनिष कुमार संतोष कुमार सहित अनेक सीएससी संचालक उपस्थित थे
कानूनी सलाह के सर्विस के बारे में बिरेन्द्र कुमार सिंह डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज के द्वारा टेली लाॅ कानूनी सलाह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पीएम विश्वकर्मा योजना में लाभूको का रजिस्ट्रेशन तथा इस योजना में लाभूको प्रदान किये जाने वाले लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया में आवश्यक डाक्यूमेंट के बारे में जानकारी दिया गया।
डिजिटल पंचायत परियोजना के तहत जिला के प्रभारी पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार सिंह एवं ब्लॉक इंचार्ज प्रेम कुमार सिंह, नौडीहा vle अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद भी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *