हॉलीवुड की फेमस एडल्ट स्टार काग्नी लिन कार्टर का निधन हो गया है

0
Untitled

हॉलीवुड की फेमस एडल्ट स्टार काग्नी लिन कार्टर का निधन हो गया है

 

हिंदी सिनेमा के बाद अब हॉलीवुड से भी परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. 36 साल की कम उम्र में फेमस एडल्ट स्टार काग्नी लिन कार्टर का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो काग्नी ने आत्महत्या की है. . TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, 36 साल की काग्नी ने सुसाइड करके अपनी जान दी है. काग्नी के दोस्तों ने हार्ट ब्रेकिंग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी मौत की जानकारी दी और ये भी बताया कि सक्सेसफुल होने के बावजूद भी काग्नी मेंटल हेल्थ इश्यू से जूझ रही थीं. पोस्ट में लिखा था- दुर्भाग्य से अपनी अचीवमेंट्स और टैलेंटेड होने के बावजूद काग्नी बीते कई सालों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझती रहीं. दोस्ती की मौत के बाद मेंटल हेल्थ इश्यू को लेकर समाज में जागरुकता फैलाने के लिए . इसी के साथ उनके दोस्तों ने लोगों से काग्नी की मां टीना को फाइनेंशियली मदद करने की भी अपील की है, उन्होंने यह भी कहा कि फंड से आए पैसों में जितने बच जाएंगे, वो एनिमल रेस्क्यू की सहायता के लिए खर्च किया जाएंगे. इसके क्रिएटर्स ने कहा- काग्नी के अंतिम संस्कार में होने वाले खर्चे को लेकर हम काग्नी की मां टीना की तरफ से फंड रेज कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *