भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे गोंदा गांव निवासी बलराम साह 56 वर्ष का निधन

मेराल : धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहने तथा लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे गोंदा गांव निवासी बलराम साह 56 वर्ष का निधन शुक्रवार की रात्रि करीब 11.30 बजे हृदय गति रूक जाने से हो गई। उनके निधन से गांव समाज के साथ साथ भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 9:30 बजे सीने में दर्द होने पर उन्होंने एक निजी अस्पताल में दिखाया गया जहां दवा लेने के बाद आराम होने पर घर वापस चले गए। घर पहुंचने के 1 घंटा बाद फिर सीने में तेज दर्द हुआ तो आनन-फानन में मोटरसाइकिल से उन्हें दूसरी बार अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके असामयिक निधन पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्टी नेताओं ने गहरा शोक जताया है। भाजपा नेता संजय भगत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय साह के निधन से परिवार, गांव समाज तथा पार्टी के साथ-साथ मेरा व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व ही उनकी माता जी का निधन हुआ था। जिसके शोक से परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि परिवार के ऊपर पहाड़ ही टूट पड़ा। वे अपने पीछे पत्नी दो पुत्र तथा एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। जानकारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे, गढ़वा जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, हरेंद्र कुमार द्विवेदी, चंद्रमणि पाठक, मनोज जायसवाल आदि ने पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे शशिकांत दुबे, अमित कुमार साह, मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी, सुनेश्वर प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, छोटन ठाकुर, कृष्ण देव प्रजापति, मदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद आदि का नाम शामिल है। इधर मेराल में उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें देवी धाम संचालन समिति के पदाधिकारी तथा अन्य दर्जनों लोगों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।