नम आंखों से डंडई प्रखंड न किया मां सरस्वती की विदाई

0
8ce24f1d-e0a5-421a-a77a-0b9ac5ad3d13

नम आंखों से डंडई प्रखंड न किया मां सरस्वती की विदाई

गढ़वा जिला के डंडई प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से विद्या की देवी मां सरस्वती की दो दिवसीय हवन पूजन के साथ पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया। बुधवार से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालय, निजी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ अन्य गांव के चौक चौराहों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। वहीं गुरुवार को मां की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान पुजारी के द्वारा वैदिक मन्त्रों उच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने पहले हवन पूजा अर्चना कर माँ को भोग लगाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जिसके बाद डंडई प्रखंड के करके, डंडई, जरही, झोतर व लावही सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में संध्या होते ही प्रतिमा से मां अगले वर्ष फिर आना और पूरे वर्ष भर परिपूर्ण रखने के अपेक्षित आशीष के साथ विभिन्न नदी व तालाबों में नम आंखों से प्रतिमा विसर्जन जर्दे के सरस्वती नदी व तालाबों में नम आंखों से प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र साल भर में आती है, विद्या देकर जाती है सहित अन्य जयकारों से गुंजायमान होता रहा। मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *