मनिका प्रखंड के जुंगुर पंचायत से गुम हुआ युवक को परिजन कर रहे हैं तलाश

0
04636130-2dfe-441e-bd8e-4c39fe609663

मनिका प्रखंड के जुंगुर पंचायत से गुम हुआ युवक को परिजन कर रहे हैं तलाश।

मनिका: मनिका प्रखंड के जुंगुर पंचायत से एक 33 वर्षीय युवक गुम हो गया है। जिसे उसके परिजन लगभग एक सप्ताह से तलाश कर रहे हैं। लापता युवक का नाम संजय राम पिता महेंद्र राम बताया गया है। वहीं लापता हुए युवक के परिजनों ने बताया कि संजय राम का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह 7 फरवरी दिन बुधवार को सुबह में अपने घर से निकला था जिसके बाद आज तक घर वापस नहीं आया है। परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर उसकी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। खोजबीन करने हेतु मनिका थाना में भी परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया है। परिजनों ने बताया कि घर से निकलते समय संजय राम ने सफेद जर्सी,काला पैंट,काला चप्पल और कंधे पर गमछा लिए हुए था। किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर संजय राम को कहीं देखा गया है या उनके विषय में जानकारी है तो 6206798707,7250615706 मोबाइल नंबर पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं। संजय राम का पता बताने वाले व्यक्ति को परिजनों के द्वारा उचित इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *