सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाया गया
सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाया गया
तिरुपति संस्था की तरफ से सरस्वती पूजा सेक्टर 2A बोकारो के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों के बीच कार्यक्रम कर बच्चों एवं महिलाओं को प्रोत्साहन एवं विकास हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया। तिरुपति संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम में कुछ मकसद होना चाहिए जिसमें महिला एवं बच्चों के विकास हो जहां महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त रहती हैं उनके मनोरंजन का कोई साधन नहीं मिल पाता है मुहल्ले में कार्यक्रम होने पर वह इस कार्यक्रम में शरीक हो अपनी छुपी हुई मानसिकता से बाहर निकल अपने कला और छमता को जागृत कर अनुभव करतीं हैं कि मैं भी कुछ कर सकतीं हूं। हमारी तिरुपति संस्था का यही प्रयास रहता है कि नारी उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सके। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के बीच डांस कंपटीशन, कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर भंडारा का आयोजन किया गया ।मौके पर संस्था की कैशियर सुनीता देवी, उषा देवी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शशि आचार्य, रजिया बेगम, सीमा कौर, संगीता सिंह ,संध्या सिंह, विद्या सिंह, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थीं।
