महुआडांड में भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत किया गया दीवार लेखन
महुआडांड में भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत किया गया दीवार लेखन।
भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सह भाजपा नेता संजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रखण्ड के कई मतदान केंद्र के पोषक क्षत्रों में दीवार लेखन कार्य किया गया। इसकी जानकारी देते हुए संजय जायसवाल ने बताया कि दीवार लेखन का कार्य मुख्यालय स्थित बुथ संख्या 293, 294, 295 व 296 में दीवार लेखन का कार्य किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास उज्जवला योजना, किसान निधि के लाभूको से वार्तालाप किया गया और बताया गया कि केंद्र में जबसे मोदी आयें है विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजना चला कर लोगों को उत्थान कर रहें है। दीवाल लेखन कार्यक्रम के तहत दीवार पर कमल फूल का चिन्ह बना व एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा गया। अभियान में मुख्य रूप से भाजपा नेता भुवनेश्वर सिंह, भाजपा महामंत्री जमुना प्रसाद, संजय राय, अवधेश जायसवाल, प्रशांत सिंह और मुकेश जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
