यात्री बस से गांजा की तस्करी, मां-बेटी बीस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

0
download (1)

यात्री बस से गांजा की तस्करी, मां-बेटी बीस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी में एक बस से माँ बेटी गांजा तस्कर को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. गांजा पैकेट के ऊपर सूखी मछली रखकर तस्करी करके पंजाब ले जा रही थी. इस दौरान दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला तोरपा थाना क्षेत्र का है.

गांजा की तस्करी मामले में एसपी के गुप्त सूचना पर निर्देश मिलते ही तोरपा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जो कि थाना क्षेत्र के कुल्डा के पास पकड़ ली गयी. जिसके पास से 20 किलो गांजा के 20 पैकेट बरामद किए गए है. डीएसपी के अनुसार मां बेटी वर्तमान समय में पंजाब में रहती हैं. दोनों गांजा तस्कर मां बेटी सिमडेगा से रांची मंत्री बस से जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए मां बेटी को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *