मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’

0
download (3)

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’

 

कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी कर केन्द्र सरकार की कमियां गिनायीं और मोदी सरकार पर झूठी गारंटी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल पर ब्लैक पेपर जारी करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में इस सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं परेशान रहे हैं। यह सरकार सिर्फ झूठ की गारंटी दे रही है।

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी संसद में अपनी बात रखते हैं, तो अपनी असफलताओं को छिपाते हैं। जब हम सरकार की असफलताओं के बारे में बोलते हैं, तब उसे महत्त्व नहीं दिया जाता है। इसलिए हम ब्लैक पेपर निकाल कर जनता को सरकार की विफलताओं के बारे में बताना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *