भाजपा के द्वारा “गांव चलो अभियान” की ओर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
033bde6f-c687-4aa8-82f5-3527eedf261f

भाजपा के द्वारा “गांव चलो अभियान” की ओर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले,जिला परिषद् सदस्य ऐस्तेला नगेसिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद

महुआडाड प्रखण्ड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के आलोक में महुआडाड मण्डल अध्यक्ष शंम्भु प्रसाद के नेतृत्व में फिर एक बार मोदी सरकार के नारे दीवाल लेखन साथ ही मोदी सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को महुआडाड प्रखण्ड के नेतरहाट पंचायत के मोहना पाठ, पसेरीपाठ, बटुआ टोली,आधे,सिरसी समेत अन्य जगहों मे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव-गांव में जाकर केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना,आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, नल जल योजना, निशुल्क खाद्यान्न आपूर्ति करना,समेत कई प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जिला परिषद् सदस्य ऐस्तेला नगेसिया के द्वारा बताया गया इस कार्यक्रम में बढ चढ कर भाग लेने वाले में लातेहार भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, गांव चलो अभियान के संयोजक आनन्द किशोर नाथ शाह, अजय प्रसाद, शत्रुधन, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनम बड़ाइक, शोशल मिडिया प्रभारी दिलीप जायसवाल, बिशनाथ राम गुलाब सिंह, उमेश वर्मा, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, जयराम पाण्डेय नेतरहाट पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय प्रसाद, सुनिल किसान, सुधीर बृजिया गोपाल प्रसाद, हेमन्त प्रसाद समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों के बीच विस्तृत रूप से जानकारी देने का काम किया गया , इसके साथ में दीवार लेखन का भी काम किया, इस दौरान आगामी 2024 में पूर्ण बहुमत के द्वारा केंद्र और राज्य में भाजपा का ही सरकार हो तभी ज्यादा से ज्यादा विकास होने के बात बताया गया कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं के द्वारा बताया गया, इसके साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया गया की आप आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं,ताकि इस योजना के बारे में लोग अधिक लाभ ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *