भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में झारखंड के गुमला पहुंचे राहुल गांधी

0
Untitled

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में झारखंड के गुमला पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार लोगों से जनसमर्थन का आग्रह किया है और केंद्र की मोदी सरकार को सबक सिखाने की अपील की।

VO -01—— भारी सुरक्षा के बीच गुमला के बसिया पहुंचे राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा को देखने के लिए इलाके से बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सहित जिले के कई नेता भी शामिल थे।

लाल रंग की एक खुली जीप में गुमला – सिमडेगा हाईवे पर आगे – आगे लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए निकल रहे राहुल गांधी ने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के पिछड़ों, आदिवासियो और सामान्य वर्ग के गरीबों का हक देना नहीं चाहती है। सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर उनको बेरोजगार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राइवेट अस्पताल, निजी कंपनी के मेनेजमेंट बोर्ड में एक भी ओबीसी, दलित आदिवासी और सामान्य वर्ग का गरीब नहीं मिलेगा। बावजूद इसके एयर पोर्ट, पावर प्लांट, विंड पावर जैसी देश की संपत्तियां प्रधानमन्त्री अडानी को सौंप रहे हैं। यही नहीं अब तो सेना के सभी ठेके भी अडानी को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में उनकी सरकार बनी तो 50 प्रतिशत अधिकतम आरक्षण की सीमा को उखाड़ फेंकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *