आवास के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा ब्राह्मण परिवार

0
1515fb75-ce3c-4f29-9205-b66cfb527c55

आवास के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा ब्राह्मण परिवार

प्रखंड से पंचायत तक शुद्ध लेने वाला कोई पदाधिकारी नहीं

बिश्रामपुर संवादाता, बिश्रामपुर प्रखंड स्थित पंचायत भंडार निवासी अमित पांडे जो टूटी फूटी मकान में रहने को विवश है, उन्होंने पत्रकार से बात करते हुए बताया विगत 10 वर्षों से प्रखंड से लेकर पंचायत तक आवास को लेकर दौड़ता रहा, कई बार फॉर्म भी भर कर हमने जमा किया पर मेरा शुद्ध लेने वाला कोई नहीं उन्होंने बताया सरकारी कार्य में पूर्ण रूप से पैसा कमाने को लेकर बिचौलिया हाबी है। जिसके कारण सरकारी योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचना काफी दुर्लभ हो जाता है, कई बार प्रखंड पदाधिकारी, कर्मचारी हमार घर चिन्हित कर देख कर भी गए हैं पर मेरा समस्या यथावत बनी हुई है। यहां तक की पंचायत सचिव की जवाब दे ही होती है ऐसे लोगो का ख्याल करते हुए उनका कार्य करावे पर ओ पैसा के पिछे ज्यादा और पंचायत की जनता के पीछे कम ध्यान देते हैं, अगर समय रहते मेरा घर नहीं बना तो कभी भी अप्रिय घटना घट जाने की संभावना बनी हुई है,उन्होंने वरीय पदाधिकारी व सरकार से आवास को लेकर गुहार लगाते हुए अवास की मांग कि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *