करकटा में बिना गुणवत्ता के साथ नाली, सड़क,गढ़वाल का किया जा रहा है निर्माण

0
Untitled

करकटा में बिना गुणवत्ता के साथ नाली, सड़क,गढ़वाल का किया जा रहा है निर्माण।

 

पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के शाहपुर से हरनी भाया करकट्टा तक ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा 177, 513लाख के लागत से सड़क मरमति ,नाली व गढ़वाल का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन दुर्भाग्य है कि हरनी, करकटा में गंदगी से झेल रहे ग्रामीणों का जैसे तैसे कर ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा धरातल पर योजना उतरी लेकिन बिना गुणवत्ता के साथ सड़क मरमती, नाली, गढ़वाल निर्माण बहुत ही तेजी से कराया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ठेकेदार व स्थानीय मुंशी का गुणवत्ता के साथ सीमेंट, बालू व पत्थर का निर्माण करने का लेकर कई बार ग्रामीणों ने कहा लेकिन स्थानीय मुंशी व ठेकेदार ने कहा कि आप लोग जैसे हम निर्माण कर रहे हैं वेसे करने दो अगर नहीं करने देंगे तो यहां का योजना दूसरे जगह करा देगे। स्थानीय ग्रामीण सरजू राम, विजय राम, बिगु राम ने कहा कि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ,विधायक पुष्पा देवी के द्वारा 1 दिसंबर को शिलन्याश किया गया है लेकिन ठेकेदार मनमानी तरीके से बिना गुणवत्ता के साथ काम करवा रहा है कई बार विरोध करने के बाद भी सुधार नहीं किया गया ग्रामीणों का कहना है की जांच कर गुणवत्ता के साथ बनाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *