एआइएमआइएम के जिला कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

0
779925ac-fea2-4c85-a2b6-501b1f19e95a

एआइएमआइएम के जिला कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

गढ़वा:-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला कार्यालय में पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी डॉ. एम.एन. खान द्वारा झंडोत्तोलन किया गया

झंडोत्तोलन में मुख्य अतिथि प्रदेश
अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर साहब शामिल हुए ।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर साहब ने बताया कि 26 जनवरी को ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बज कर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। आज हम सभी यहां बेहद खास अवसर पर 75वां गणतंत्र दिवस मनाने इकट्ठा हुए हैं। भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है। यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है, अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, लेकिन उसे स्वतंत्रता का आकार 26 जनवरी 1950 को मिला, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था।भारत का संविधान एक लिखित संविधान है। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। 395 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हॉल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। ‘गणतंत्र’ का अर्थ है- देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और सही दिशा में देश के नेतृत्व के लिए राजनीतिक नेता के रूप में अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए केवल जनता के पास अधिकार है। इसलिए भारत एक गणतंत्र देश है, जहां आम जनता अपना नेता, प्रधानमंत्री के रूप में चुनती है। भारत में ‘पूर्ण स्वराज’ के लिए हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई संघर्ष न करना पड़े और हम देश को आगे लेकर जा सकें। डॉ. अब्दुल कलाम साहब ने कहा है कि अगर एक देश भ्रष्टाचार मुक्त होता है तो सुंदर मस्तिष्क का एक राष्ट्र बनता है। उनका मानना था कि 3 प्रधान सदस्य हैं, जो अंतर पैदा कर सकते हैं। वे हैं- माता, पिता और एक गुरु। भारत के एक नागरिक के रूप में हमें इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी मुमकिन प्रयास करना चाहिए। हमें जिम्मेदारी लेनी चाहिए तथा सामाजिक मुद्दों जैसे गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वॉर्मिंग, असमानता आदि से अवगत रहना चाहिए और अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक ने किया और कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अब्दुर्रहमान ने किया।
मौके पर विश्रामपुर विधानसभा प्रभारी विनीत कुमार रविदास साहब, जिला महासचिव रमजान अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष मोजहिम अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन रज़वी, जिला सचिव आशिक मंसूरी, जिला सचिव हाजी नसीरुद्दीन साहब, जिला कोषाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष ओपी चंद्रा, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष फारूक अंसारी, डंडा प्रखंड अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी, रंका युवा प्रखंड अध्यक्ष खुशदिल अंसारी, युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अली, रंका प्रखंड महासचिव मोबिन अंसारी, मोजाहिद अंसारी, फैज राजा, आफताब आलम, शमशेर अंसारी सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *