अवैध शराब से भरी बुलेरो जब्त, चालक फरार

0
download (7)

अवैध शराब से भरी बुलेरो जब्त, चालक फरार  गोरखपुर पुलिस ने रामपुर क्षेत्र स्थित जलपरी के पास एक बुलेरो वाहन को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई थी। अंधरे फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।इस मामले में गोरखपुर थाना प्रभारी एमडी नागोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी एवं गोरखपुर थाने की पुलिस द्वारा जलपरी के पास दबिश दी गई। जहां पर मुखबिर द्वारा बताए गए सफ़ेद रंग की बोलेरो कर आते हुए दिखी। पुलिस को देखते ही बोलेरो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मौके पर जाकर जब बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें २० पेटी देशी शराब पाई गई।बोलेरो गाड़ी में तलाशी के दौरान पुलिस को दो अलग-अलग नंबर लिखिए नंबर प्लेट भी मिली है। यह नंबर प्लेट किस उद्देश्य से गाड़ी के अंदर रखी थी इसकी भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने शराब जप्त करते हुए दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *