मोबाईल चार्ज करते समय करंट लगाने से युवक की मौत||

0
download

मोबाईल चार्ज करते समय करंट उतरा, युवक की मौत पुलिस चौकी बरका के कठदहा पंचायत अंतर्गत अंधीरिया गांव में बीती शाम मोबाइल चार्ज करते हुये अचानक करंट उतर आने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि गांव के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। उक्त घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गयी थी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अंधीरिया निवासी 26 वर्षीय युव विजय सिंह गोड़ पिता गिरधर सिंह सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे अपने घर के अन्दर बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रहा था कि इसी दौरान करंट उतरा और उसके चपेट में आने से विजय सिंह की मौत हो गयी।

 

जब तक चीख-पुकार करता, परिवार के लोग दौड़कर आये तब तक में उसकी जान चली गयी थी। इधर बिजली का केबिल खुली होने के कारण तार शार्ट सर्किट से करंट ज्यादा आ जाने के कारण उसी समय मोहर सिंह 18 वर्ष, श्यामकली सिंह 28 वर्ष, लालदेव सिंह 38 वर्ष, महेश सिंह 25 वर्ष, अनीता सिंह 23 वर्ष एवं माया सिंह 18 वर्ष को भी बिजली का झटका लगा जहॉ ये सब बाल-बाल बच गये। इधर आरोप है कि एमपीईबी की लापरवाही से एक युवक विजय सिंह की जान चली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *