राममय हुआ सिमरिया चौक, राम नाम से झूम उठे राम भक्त ||

0
9b759f55-6477-48bc-b4f8-48a4a0f0515d

राममय हुआ सिमरिया चौक, राम नाम से झूम उठे राम भक्त

सिमरिया:अयोध्या में भगवान श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा देख राम भक्त झूम उठे। प्रखंड मुख्यालय का सिमरिया चौक जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। यहां भारी संख्या में लोग प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख रहे थे। इधर संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड हरी कीर्तन का समापन हुआ और औरंगाबाद से आई संस्कृत मंडली ने अपनी प्रस्तुति प्रारंभ की। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सिमरिया के शिवालय और संकट मोचन मंदिर में दस क्विंटल खीर का वितरण किया गया। बानासाड़ी मंदिर में और केवटा मंदिर में घी का लड्डू बाटा गया। इस बीच विभिन्न गांव से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो सिमरिया चौक पहुंची जहां जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। साथ हीं डीजे के धुन पर राम भक्त जमकर झूमे। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सभी चौक चौराहे भगवा ध्वज से पटे हुए थे। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां निरंतर पूजा अर्चना की जा रही थी। पूजा अर्चना से लेकर शोभा जुलूस में महिलाओं की अच्छी खासी भागीदारी दिखी। प्राण प्रतिष्ठा के खुशी में राम भक्तों ने जमकर पटाखे छोड़े। जयकारे लगे और बनासाड़ी का मंदिर गंगा आरती से गूंज उठा। यहां बनारस से आये आचार्यो ने मंत्र मुग्ध कर देने वाली आरती उतारी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से प्रखंड का माहौल भक्ति में बना हुआ है और सर्वत्र भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *