अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रखंड में उत्सव का माहौल

0
265e01eb-ef84-48ca-b749-c24bbebb1134

अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रखंड में उत्सव का माहौल

प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी मंदिरों में विशेष साज सजावट, भक्ति भजन-कीर्तन, महाआरती समेत भब्य भंडारे का आयोजन

दीप जलाकर राम भक्तों ने मनाई दिवाली

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ भगवान राम के आगमन का प्रखंड वासियों ने किया स्वागत

संवाद सूत्र महुआडांड़  अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महुआडांड़ प्रखंड पूरे भक्तिमय माहौल में नजर आया। इस उपलक्ष पर राम भक्तों ने प्रखंड के सभी मंदिरों में फूलों एवं भगवा झंडों से विशेष साज सजावट की। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना महा आरती एवं भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकपुर, बोहटा, राजडंडा, ओरसा पाठ, नेतरहाट समेत सभी जगहों पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक दिन बनाने के लिए विशेष पूजा अर्चना, भंडारा, भजन कीर्तन, सुंदरकांड एवं रामचरितमानस पाठ, रात्रि में दीपोत्सव एवं महाआरती समेत अन्य कई कार्यक्रम रामभक्तों के द्वारा किए गए। प्रखंड मुख्यालय स्थित पकड़ी मोहल्ला के आर्यन संघ, बजरंग दल के कार्यकर्ता, राजडंडा के हिंदू महासभा, समेत अन्य क्षेत्रों के राम भक्तों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में अपना योगदान दिया। वही भगवान श्री राम के आगमन की तैयारी को लेकर महिलाएं एवं युवावतियों ने घरों के सामने व आंगन में सुंदर रंगोली बनाकर एवं दीप जलाकर प्रभु श्री राम के इंतजार में उत्साहित नजर आई। गांव में भक्तों की मंडली भक्ति गीत एवं भजन कीर्तन में झूमते नजर आए। झालमंजीरों एवं मांदर की ताल पर पारंपरिक राम भजन गाते हुए बुजुर्गों में भी काफी उत्साह देखा गया। भक्ति गीतों से पूरा प्रखंड गूंज्यमान रहा।

वही शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एस डी एम विपिन कुमार दुबे ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, थाना प्रभारी आशुतोष यादव के द्वारा हरेक चौंक चौराहे धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रत्येक पुजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए पुलिस बल के जवान तैनात किए गयें। महुआडाड प्रखण्ड के नेतरहाट में पुजा स्थलों पर अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा व नेतरहाट थाना प्रभारी रत्न टुडु के द्वारा प्रत्येक पुजा स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जिला पुलिस बल कि तैनाती की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *