युवक का फोन छीन लिया…भागते समय बाइक से गिरा, पीड़ित ने अस्पताल पहुंचाया

0
download (1)

युवक का फोन छीन लिया…भागते समय बाइक से गिरा, पीड़ित ने अस्पताल पहुंचाया

 

 

वो बुराई करे, हम भलाई करें, ना बदले की हो कामना; कुछ ऐसी ही भावना के साथ गुरुग्राम में एक शख्स ने उसकी जान बचा ली जो उसका मोबाइल छीनकर भागा था। आईएमटी मानेसर से मोबाइल छीनकर भागते हुए आरोपी बाइक से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया था। पीड़ित ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया है। लेकिन अभी होश में नहीं आया है।

घटना सेक्टर 8 में ऑटोटेक पार्क के पास शाम करीब 6:10 बजे हुई। टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करने वाले प्रमोद कुमार (30) ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ शाम को घर लौट रहे थे। फिर वे कुछ और लोगों के इंतजार में रुक गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुमार ने कहा, ‘उस वक्त किसी का फोन आ गया और मैं बात करने लगा। तभी यामहा आर15 पर सवार होकर एक शख्स डीआरआई चौक की तरफ से आया और मेरा फोन छीन लिया। वह केएमपी की तरफ तेजी से भागने लगा। लेकिन करीब 200 मीटर आगे जाते ही उसने बैलेंस खो दिया। उसकी बाइक फिसल गई और वह जोर से जमीन पर गिरा प्रमोद तेजी से दौड़े और वहां पहुंचा तो देखा कि बाइक सवार बेहोश हो चुका है। उन्होंने तुरंत 112 डायल किया। कुमार ने कहा, ‘मैंने उसका नाम भी पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे सका। उसके मुंह और सिर में चोट थी। मैंने उसके हाथ से बंधे बैक को चेक किया तो उसमें मेरा मोबाइल था। मैंने तुरंत इमर्जेंसी नंबर पर कॉल किया और पुलिस पहुंच गई।’ पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *