थाना प्रभारी ने मकर संक्रांति के अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी संग मनाया मकर संक्रांति

0
4d3db36a-5f9e-40be-8b4d-59a1708e73fe

धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने मकर संक्रांति के अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी को दही, गुड़ एवं चूड़े तिलकुट का कराया सेवन

धुरकी प्रतिनिधि।। धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने सोमवार को
अंग्रेजी के नए वर्ष में हिन्दुओं का पून्य संक्रांति अर्थात स्नान दान सेवा प्रेम धर्म कर्म की तथा
स्नान दान एवं धर्म परायणता का प्रतिक के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर धुरकी एवं सगमा प्रखंड के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी समाजसेवी एवं पत्रकारों के साथ थाना परिसर में दही, गुड़ व चूड़े तिलकुट खिलाया वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने बताया कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हम प्रतिवर्ष जहां भी जिस थाने में पदस्थापित रहता हूं वहां पब्लिक और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित हो इसे देखते हुए सभी को दही चावल दही चूड़े और गुड़ तथा तिलकुट खिलाते हैं। मौके पर पुoअoनी सोनू कुमार, सoअoनीo शैलेन्द्र कुमार यादव, सoअoनीo यामन कांडुला,संजय सिंह, बबलू मरांडी, कंप्यूटर ऑपरेटर फुलेंद्र बैठा, श्याम किशोर विश्वकर्मा, आनंद गिरि, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, मंगल यादव रामप्रवेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता, राजेंद्र राम, रमेश पासवान, सहित समस्त धुरकी थाना पुलिस परिवार एवं पत्रकार,जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *