स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मनाया गया युवा दिवस||

0
03740c80-9dff-4f10-8010-761e61f2f90c

भाजयुमो मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ज्ञान रंजन चौबे की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बिच नव मतदाता भारत का भाग्य विधाता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित में अपना मत देना चाहीए। जिससे राष्ट्र का विकास होता रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर युवाओं को चलने की आवश्यकता है जीवन में संघर्ष के बिना कुछ भी संभव नहीं है स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म महासम्मेलन में योजस्वी भाषण देकर पुरे विश्व में भारत की सनातन संस्कृति को स्थापित करने का काम किया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे स्वामी विवेकानंद ने विश्वभर में भारत का बड़ा संदेश देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि नव मतदाता भारत का भाग्य विधाता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले प्रतिभागियों को 24 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को डा, लालमोहन चंदन कुमार सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल ओझा जी, मंडल महामंत्री आलोक शाह जी, संतोष चौधरी जी, अभिषेक कौशल जी, अवधेश पाल जी आशिष कुमार जी, छोटू गुप्ता जी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *