छिपादोहर विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मनाई गई विवेकानंद जी के जयंती,

0
1fa2371e-5063-4453-86aa-4b6279f878d1

छिपादोहर विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मनाई गई विवेकानंद जी के जयंती,

स्वामी विवेकानंद प्रेरणाश्रोत :पंकज गिरी

 

छिपादोहर:लातेहार जिले के छिपादोहर के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विवेकानंद की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ,इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुई,मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों और लोगो को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक पंकज गिरी ने कहे की स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु और संत थे,उन्होंने भारत और हिंदू संस्कृति की महान विरासत को विश्व के कोने कोने तक पहुचाया,निर्धनों और कमजोर की सहायता और उत्थान के लिए भी स्वामी जी जीवन भर प्रयत्न करते रहे,वही विद्यालय के शिक्षक करतार सिंह और मुस्कान अख्तर ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।मौके पर अरविंद चंद्रवंशी,ओमप्रकाश गुप्ता,समेत सभी शिक्षक,स्कूली बच्चे और कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे,खेल कूद का भी हुआ आयोजन विवेकानंद जयंती पर विद्यालय के बच्चो के बीच खेल कूद का भी आयोजन किया गया।इस दौरान चम्मच रेस,दौड़,म्यूजिकल चेयर समेत कई खेलों का आयोजन हुआ,जिसके पश्चात विजेता प्रतिभागी दीपिका रानी,प्रिंस ठाकुर,युवराज कुमार,अभेष कुमार,प्रियंका,हाबिल और सुधीर कुमार समेत सभी विजेताओं को विद्यालय निदेशक पंकज गिरि पुरुस्कार देकर सम्मानित किये,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed