जिला पदाधिकारी ने सीएमआर गोदाम का किया निरीक्षण सहायक गोदाम प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई का दिया निर्देश,

0
images

जिला पदाधिकारी ने सीएमआर गोदाम का किया निरीक्षण सहायक गोदाम प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई का दिया निर्देश! जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा बाजार समिति मोहनिया स्थित सीएमआर गोदाम का 10 जनवरी दिन वुधवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सीएमआर गोदाम संख्या-1 में धारित खजुरा एवं शाहबाजपुर पैक्स के सीएमआर के नमूने की जांच की गई । उक्त पैक्सों के कुछ बोरों के नमूने को विभागीय मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। उक्त हेतु सहायक गोदाम प्रबंधक संजय कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई हेतु विभाग को प्रतिवेदित करने का निर्देश डीएम एसएससी को दिया गया। इसके साथ ही संजय कुमार का तत्काल स्थानांतरण करने का निर्देश भी दिया गया।
इसके साथ-साथ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सीएमआर गोदाम संख्या दो एवं पांच की भी जांच की गई। उक्त गोदामों में धारित सीएमआर संतोषजनक पाया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा डीएम, एसएफसी को अच्छा गुणवत्तापूर्ण चावल लेने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कसेर पैक्स के धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। कसेर पैक्स अंतर्गत 12000 क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 4652 क्विंटल खरीदारी की गई है ।उसमें से 1269 क्विंटल धन गोदाम में से मिलिंग हेतु मिल को भेज दिया गया है। पंजी निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि 70% किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अधिप्राप्ति के 48 घंटे के भीतर किसानों के संबंद्ध खाते में भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *