बच्ची के साथ गैंगरेप, घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी

0
download (1)

बच्ची के साथ गैंगरेप, घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी

 

 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो नाबालिग लड़कों को आठ साल की बच्ची से गैंगरेप के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने रविवार को बताया कि ट्रांस हिंडन इलाके में शनिवार को आठ साल की एक लड़की अपने घर पर अकेली थी. तभी पड़ोस के 14 वर्षीय दो किशोर उसके घर में घुस गए और उन्होंने उससे गैंगरेप किया.

डीसीपी ने कहा कि इस संबंध में कौशांबी थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है. एक अलग मामले में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाबालिग चचेरे भाई (14) ने बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची को मवेशियों के बाड़े में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया. सहायक पुलिस आयुक्त (लोनी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed