हार जीत की परवाह किए बिना जन सेवा में लगे रहते हैं मंत्री मिथिलेश : नितेश सिंह
हार जीत की परवाह किए बिना जन सेवा में लगे रहते हैं मंत्री मिथिलेश : नितेश सिंह
रंका में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन
गढ़वा : रंका प्रखंड के खपरो पंचायत में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन महाजुटान सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महाजुटान कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर की ओर से पंचायत के लगभग 500 वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। मंत्री श्री ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर 100 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।
मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि हम गरीबों के सेवा में हमेशा से लगे रहते हैं। मंत्री श्री ठाकुर हार जीत का परवाह किए बिना दिन रात असहाय, वंचितों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको के लिए काम करते रहते हैं। आज गढ़वा जिला पूरे झारखंड में सबसे अग्रणी जिला के रूप में स्थापित हो रहा है जो पूर्व के जन प्रतिनिधियों के गाल पर एक जोरदार तमाचा है। जो वर्षों तक इस क्षेत्र का विधायक, मंत्री रहे और गढ़वा को हिंदुस्तान का सबसे पिछड़ा जिला बनाकर रखा था। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब अब हेमंत सोरेन की सरकार में अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी को चैलेंज करते हुए कहा कि यदि पूर्व विधायक में दम है तो वे अपने 10 साल के केवल विधायक निधि का कार्य भर जनता को बता दें तो उन्हें नेता मानूंगा। नहीं तो वे पहले भी ठिकेदार थे, विधायक रहने के बाद भी ठीकेदारी किया और अब भी लोगों को ठगकर ठेकेदारी करना चाहते हैं।श्री सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक ने केवल जनता को ही नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को भी ठगने का काम किया। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर ने दो वर्ष कोरोना काल को छोड़कर मात्र दो वर्षों में पूरे विधानसभा में जो कार्य किया वह इतिहास रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली, बाईपास, पानी और सड़क के मुद्दे पर हमलोग 2019 में चुनाव मैदान में थे। जिसको मंत्री श्री ठाकुर के अथक प्रयास से यह कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही दर्जनों पुल ,पुलिया, सड़क, गली, नाली, बिल्डिंग, स्कूल आदि का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मंत्री जी के कार्यों को देखकर पगला गए हैं। वे अब कहीं महिलाओं का अपमान करते हैं तो कहीं शहीदों को गाली देते चल रहे हैं। वे हरिजन आदिवासी, दलितों को गाली गलौज करते चल रहे हैं। केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर ने अपने कार्यकाल में यह साबित कर दिया कि वे ही निश्चित रूप से गरीबों का मसीहा एवं जनता का सेवक हैं। सचिव मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी, संजय सिंह खरवार, रेखा चौबे, शांति देवी, अहमद अली, आशीष गुप्ता, जैनुल्लाह अंसारी आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा की जनता ने जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ अपना सेवक मंत्री श्री ठाकुर को चुना है वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतर रहे हैं। लोगों ने जितना सोचा नहीं था उससे अधिक गढ़वा का विकास हुआ है। अब गढ़वा के माथे पर लगा पिछड़ेपन का कलंक दूर होने चला है। आने वाले समय में जनता का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो गढ़वा पूरे देश का नंबर वन जिला बन कर रहेगा। मौके पर झामुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
……………….
100 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन
गढ़वा : रंका प्रखंड के खपरो में रविवार को आयोजित झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन महाजुटान सह वनभोज कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में आस्था व्यक्त करते हुए एक सौ से अधिक लोगों ने भाजपा व आईएमआईएम छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगो को जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी की ओर से पहनकर माला पहनाकर और सदस्यता रशिद काट कर माटी के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल किया गया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सफीउल्लाह अंसारी, मुस्तफा अंसारी, फिरोज अंसारी, मो. सरफराज, यासीन अंसारी, नूर हसन अंसारी, हुसैन अंसारी, मसउवर अंसारी, आफताब आलम, जावेद अंसारी, गुलाम गौस, सदाम अंसारी, तबरेज आलम, हारुण अंसारी, तौहीद अंसारी, इनाम अंसारी, असगर अंसारी, ज़ुबैर अंसारी, इताज अंसारी, रमेश राम, फौज अहमद, संजय राम, नन्दू नट, हसनैन अंसारी, अकलीम अंसारी, उमर अंसारी, नसीर अंसारी, नबी हुसैन अंसारी, बसीर अंसारी, नूरजहां अंसारी, सलीम अंसारी आदि का नाम शामिल है।
………………….
500 लोगों के बीच किया गया कंबल वितरण
गढ़वा : रंका प्रखंड केखपरो में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से 500 वृद्ध एवं सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि हेमंत सरकार में कोई भी गरीब एवं सहायक व्यक्ति ठंड से नहीं ठिठुरेगा। जितने भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोग हैं सभी को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो आज कंबल लेने नहीं आ सके और उन्हें कंबल की आवश्यकता है वे झामुमो के पदाधिकारी से संपर्क करें। निश्चित रूप से ऐसे असहाय लोगों को कंबल दिया जाएगा। मौके पर झामुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
