किसानों के बीच 80% अनुदान पर पंप सेट का हुआ वितरण…
किसानों के बीच 80% अनुदान पर पंप सेट का हुआ वितरण
बालूमाथ ।बालूमाथ में खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को खेती कार्य हेतु 80% अनुदान पर पंप सेट का वितरण किया गया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के बिटीएम परमानंद कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को कृषि क्षेत्र में और आगे बढ़ाने में सहयोग हेतु 80% अनुदान पर पंप सेट दिया जा रहा है ।जिसमे फिलहाल बालूमाथ के 10 किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया ।पंप सेट का मूल्य 18900 है जिसमे सरकार द्वारा 12080 रुपये सब्सिडी दिया जा रहा है ।जिसमे से किसान को मात्र 6820 जमा करना है ।और लाभ उठाना है । मौके पर बड़ी संख्या में कृषक मित्र सहित ब्लॉक के कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।
