डीलरों की शिकायत पर एसडीओ ने एफसीआई गोदाम का जांच किया गया

0
b3abcd76-9d71-4a76-8631-d45369057af0

डीलरों की शिकायत पर एसडीओ ने एफसीआई गोदाम का जांच किया गया।

 

मेराल प्रखंड के कुछ डीलरों की शिकायत पर उपायुक्त शेखर जमुआर के आदेशानुसार बुधवार को एसडीओ विजय कुमार द्वारा मेराल के एफसीआई गोदाम का जांच किया गया। जांच के दौरान एसडीओ के साथ बी डी ओ जागो महतो अंचल अधिकारी यशवंत नायक प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी मौजूद थे। जांच के बारे में पूछे जाने पर एसडीओ विजय कुमार ने कहा कि प्रखंड के कुछ डीलरों द्वारा उपायुक्त को गोदाम प्रबंधक द्वारा कम खाद्यान्न देने की शिकायत की गई थी जिसके मद्देनजर आज जांच की गई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, तथा खाद्यान्न के रख रखाव आदि की जांच की गई जो असंतोष जनक पाया गया। स्टॉक पंजी सत्यापित नहीं होने तथा क्लोज नहीं किए जाने, गोदाम में बेतरतीब तरीके से रखे गए खाद्यान्न के बोड़ा को लेकर एसडीओ द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। इस दौरान मौके पर उपस्थित डीलरों से भी खाद्यान्न उठाव को लेकर पूछताछ की गई। डीलर को दिए जाने वाले खाद्यान्न का बोरा का मौके पर वजन कराया गया जो सही था। एसडीओ विजय कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है , जांच प्रतिवेदन उपायुक्त शेखर जमुआर को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक कपिल देव मांझी डीलर संघ अध्यक्ष मानदेव बैठा 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद डीलर दशरथ राम सुनील कुमार गुप्ता बिगावन राम ईशहाक अंसारी, कृष्णकांत सिंह, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *