पिछले बारिश ने हीं घर छीन ली घर कर्मी देवी का जॉब कार्ड नहीं रहने के कारण अबुवा आवास का फॉर्म शिविर में नहीं जमा हो पाई,

0
58c5d198-058c-42fe-b9b1-f46ef296979f

पिछले बारिश ने हीं घर छीन ली घर कर्मी देवी का जॉब कार्ड नहीं रहने के कारण अबुवा आवास का फॉर्म शिविर में नहीं जमा हो पाई,

 

 

केड़:लातेहार बरवाडीह प्रखंड पंचायत केड़ के बांग्ला टोली के कर्मी देवी पति सुजीत भुईयां का घर बारिश में ही गिर कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था,कर्मी देवी ने आस लगाई थी, और प्रयास भी की थी,आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत केड़ में लगे शिविर में आपने अबुवा आवास के लिए फॉर्म भरी थी पर कर्मी देवी का जॉब कार्ड नहीं रहने के कारण अबुवा आवास का फॉर्म अधूरा रह गया, और जमा नहीं हो पाया,फिलहाल अभी उसके पति बाहर में ईट भट्ठा में काम कर रहे हैं,कर्मी देवी अपने पुत्री हीरामती कुमारी के साथ उजड़ा हुआ घर के बगल में तिरपाल लगाकर गुर्जर बसर कर रही है,इस कड़ी ठंड में तिरपाल लगाकर आवास के आस लगाए बैठे हैं गरीब,कर्मी देवी ने अधिकारियों से अपेक्षा कर रही है कि बरवाड़ीह प्रखंड विकास पदाधिकारी और लातेहार उपायुक्त से अबुवा आवास के मांग कर रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *