जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर किया गया कंबल का वितरण

0
3fb06956-2ec2-42d8-ac41-7f5fae7248c8

गुमला:- कड़ाके की ठंड के मद्देनजर प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, गुमला, तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारीयो के द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया गया।
प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के आदेश के आलोक में सचिव डालसा के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें लीगल एड डिफेंस के अधिवक्ता, डालसा कर्मचारी एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के द्वारा गुमला बस स्टैंड, टावर चौक, पटेल चौक, आदि, जगहों में रात के समय दौरा कर जरूरतमंद लोगों तथा महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए निःशुल्क कंबल वितरण किया गया।

इस बीच बस स्टैंड पड़ाव से एक जरूरतमंद व्यक्ति को रेस्क्यू कर रैन बसेरे में भेजा गया। प्राधिकार के सचिव श्री पार्थ सारथी घोष ने बताया कि माननीय प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, गुमला के मार्गदर्शन पर तथा जिला प्रशासन की मदद से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया तथा ठंड के मौसम में डालसा के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण प्रत्येक वर्ष किया जाता है
ताकि लोगों को ठंड से कोई परेशानी ना हो तथा ठंड से वह अपना बचाव कर सके। गौरतलब है कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए प्रशासन ने जगह जगह अलाव कि व्यवस्था की है ताकि ठंड से निजात मिल सके।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed