स्कूल के खिलाफ आक्रोश, माथे से टीका मिटाने का आरोप

0
download (1)

स्कूल के खिलाफ आक्रोश, माथे से टीका मिटाने का आरोप

 

 

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के सेंट जॉन्स स्कूल ढोलपुरा में छात्रों के माथे से टीका मिटाने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले में सेंट जॉन्स स्कूल के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। वीरांगना वाहिनी की महानगर अध्यक्ष मधुरिमा वशिष्ठ के नेतृत्व में वाहिन कार्यकर्ता एवं हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि थाना लाइनपार क्षेत्र में संचालन सेंट जॉन्स स्कूल में मंगलवार 19 दिसंबर को कुछ छात्र अपने माथे पर तिलक लगाकर गए थे। प्रधानाचार्य ने गीले कपड़े से उनके तिलक साफ करा दिया।

उन्होंने कहा है कि स्कूल में राम-राम कहने वाले छात्रों को भी हिदायत दी है कि वह जय श्रीराम या राम-राम न कहें। मधुरिमा वशिष्ठ ने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा हिंदुत्व के संस्कारों का दमन किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानाचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूजा शर्मा, पूजा जादौन, अनीता सिंह, जयश्री जादौन, बैबी वर्मा, सुनील प्रताप सिंह, दीपक यादव, प्रशांत शर्मा, रविंद्र पाराशर आदि उपस्थित रहे।

प्रिंसिपल, फादर विनोय ने कहा कि हमारे स्कूल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। सुबह प्रार्थना में भी सर्व धर्म प्रार्थना हो रही है। कई वर्ष से स्कूल संचालित हो रहा है, लेकिन इस तरह की कोई शिकायत नहीं हुई है। अगर किसी छात्र के साथ में ऐसा हुआ है तो छात्र या संगठन को पहले हमें सूचित करना चाहिए था। सभी आरोप गलत हैं, स्कूल में सभी धर्मों को बराबर सम्मान दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed