गनेशपुर पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गनेशपुर पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम स्थित पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराँव,बालूमाथ अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर,प्रखंड उप-प्रमुख कामेश्वर राम,गणेशपुर पंचायत मुखिया परमेश्वर उरांव,पंचायत समिति सदस्य पिंटू कुमार,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उराँव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर पेंशन योजना,बिरसा आवास,गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना,सावित्रीबाई फुले योजना,आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड,आधार कार्ड नाम जोड़ना एवं सुधार,स्वास्थ्य,जमीन विवाद,मोटेशन,बिजली विभाग,15वीं वित्त योजना,जॉब कार्ड,बाल विकास सहित कई स्टॉल लगाए गए थे।जिसमें ग्रामीणों द्वारा आवेदन जमा किया गया ।इसके अलावा आयोजित शिविर में ग्रामीणों के बीच कई परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया ।जिसमें कंबल,धोती-साड़ी छात्राओं के बीच साइकिल खरीदने के लिये चेक का वितरण किया गया। मौके पर बोलते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने कहा कि सरकार की सोच है ।की सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक को मिले ।जिसके तहत आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन सभी पंचायत में किया जा रहा है ।जिसमें ग्रामीणों द्वारा मिलने वाले आवेदन के बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ।मौके पर मो.अबुल,रवि कुमार,समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
