पलामू सांसद विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन
पलामू सांसद विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन
कल दिनांक 16 दिसंबर 2023 को माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम पलामू संसदीय क्षेत्र के पाटन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उताकी के प्रांगण में समय 11:00 बजे एवं ग्राम पाल्हे कला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में समय 2:00 बजे “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी अपना स्वास्थ्य का चेकअप करा सकते हैं। साथ ही साथ “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पलामू संसदीय क्षेत्र के सभी पंचायतों में सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, पोषण अभियान, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना,जल जीवन मिशन आदि योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा ड्रोन दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत ड्रोन से दवाइयों एवं खाद के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किसानों के समक्ष किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना, उनके बीच सरकार की योजनाओं को लेकर प्रचार-प्रसार करना तथा उन्हें लाभान्वित कराना है।
इस अवसर पर आप सभी से आग्रह है कि भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर उक्त योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभान्वित हो।
