मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

0
d5dd1d6f-bff5-4966-b76d-ec4f3ee6ff43

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ ।जिसका विधिवत उद्घाटन बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराँव,रजवार मुखिया उर्मिला देवी,भगिया मुखिया रोहणी देवी,चेताग मुखिया नरेश उराँव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया । मौके पर बोलते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराँव ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमे बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न पंचायत से बलिका एवं बालक वर्ग की टीम में भाग लेंगे ।जिसमें से विजय रहने वाली टीम जिला में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी ।और अगर जिला से टीम विजई होती है तो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में खेलने जाएगी । पहला मैच बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल बनाम प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी हाई स्कूल के बीच खेला गया जिसमें कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय की टीम 3-0 से विजई रही ।वहीं दूसरा मैच बालक वर्ग में भगिया पंचायत बनाम रजवार पंचायत के बीच खेला गया ।जिसमें रजवार की टीम पेनल्टी शूटआउट में विजई रही । मुकाबले में रेफरी की भूमिका राजकिशोर पासवान ने निभाई ।मौके पर प्रखंड नाजिर सुमित सिन्हा, बाबूलाल उराँव,अरविंद कुमार,पंकज सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *