कलम की ताकत का अंदाजा कवि ही लगा सकता है: अविनाश देव

0
5e8ff141-5d2f-49df-8e9c-8cd3492c3e4b

संत मरियम स्कूल में धूम-धाम से मनी भारतीयार सुब्रमण्य की जयंती

कलम की ताकत का अंदाजा कवि ही लगा सकता है: अविनाश देव

मेदिनीनगर: गुरुवार को संत मरियम स्कूल में देश के महान कवि भारतीयार सुब्रह्मण्य भारती की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने उपस्थित शिक्षको के साथ सामूहिक रूप से रिबन काट कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। अपने संबोधन में चेयरमैन अविनाश देव ने कहा की सुब्रह्मण्य भारती एक तमिल कवि थे उनको ‘महाकवि भारतीयार’ के नाम से भी जाना जाता है। वह एक कवि होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानी, समाज सुधारक एवं पत्रकार भी थे। हमारे देश के नागरिक को एकता, भाईचारा, सामाजिक एवं देश का जिम्मेवार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कवि समाज में साक्षरता के छवि होते हैं और कलम के असली ताकत का अंदाजा कवि ही लगा सकते हैं। सीबीएसई के दिशा निर्देश के अनुसार आज पूरा देश महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती को भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मना रहा है। भारतीय भाषा उत्सव भाषा विविधता की सुंदरता का आनंद लेने और उस विविधता में एकता की भावना का अनुभव करने के लिए एक भाषा महोत्सव है। भारतीय भाषाएँ भारतीय संस्कृति, कला, संगीत, विचारों और भारत के लोगों की एकता और सद्भाव के बंधन की प्राथमिक वाहक हैं। इसलिए, भारतीय भाषा उत्सव को उत्सवपूर्ण उत्साह और जोश के साथ मनाने से छात्रों को ऊर्जा मिलेगी और वे गर्व और आत्मविश्वास से भर जाएंगे। उसी कड़ी में सुब्रह्मण्य भारती के जयंती पर संत मरियम स्कूल के प्रांगण में नृत्य, पेंटिंग, सिंगिंग का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो बच्चों ने भाग लेकर प्रदर्शन दिखाया। नृत्य में वर्ग 10 से मनीषा होरो , शिवांगी, कुमारी सुप्रिया,वर्ग आठ से सोनी, अनामिका तिग्गा , भाषण में वर्ग 10 से खुशबू रानी, समृद्धि पाठक , वर्ग सात से इशिका, वही ड्रॉइंग में पायल, आयुष गुप्ता, ज्योति, अमीषा, दुर्गा, अमन राज, फलक, नैंसी, फैजान, पियूष कुमार ने भाग लिया।

 

उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल कुमार आदर्श, वाइस प्रिंसिपल एस.बी.शाहा , सभी शिक्षको के साथ-साथ सैकड़ो बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *