अबुआ आवास में किसी पदाधिकारी या दलाल को रुपये नहीं दें – मनोज चन्द्रा

0
8facc0ce-d286-4e2a-857f-16226d3feacc

अबुआ आवास में किसी पदाधिकारी या दलाल को रुपये नहीं दें – मनोज चन्द्रा

यदि आवास या कोई योजना में रुपये की मांग करे तो सूचित करें – जेएमएम नेता

सिमरिया : अखबारों में प्रकाशित खबर में अबुआ आवास योजना में प्रतिनिधियों या पदाधिकारियों द्वारा योजना देने के पूर्व से हीं 15 से 30 हजार रुपये लेकर आवास बुकिंग का मामला छाया हुआ है। अबुआ आवास हो या कोई अन्य योजना यदि कोई पदाधिकारी हो या जनप्रतिनिधि उनके द्वारा रुपये की मांग किया जाता है तो किसी भी हाल में रुपया नहीं देना है सभी सरकारी योजना है ।सरकार द्वारा विकास योजना है जो गांव से लेकर गरीब ग्रामीणों के लिए यह योजना चलाया गया है। यदि कोई रुपये की मांग करता है तो हमें सूचित करें। मैं किसी भी हाल में रिश्वत खोरी बर्दास्त नहीं करूँगा इसके लिए हमें यदि उग्र आंदोलन करना होगा तो हम ग्रामीणों के सहयोग से रिश्वत खोरों के खिलाफ जम कर विरोध करेंगे। यही कारण है कि सरकार का योजना सही और गरीब तक नहीं पहुंच पाता है चुकी गरीब के पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं होता है। जिसका नतीजा है कि सरकार द्वारा जारी योजना का लाभ गरीबों के हक छीन लिया जाता है। इस लिए अनुमण्डल क्षेत्र के तमाम लोगों से आग्रह है की रिश्वत खोरी के खिलाफ एक होकर जम कर विरोध करें साथ हीं ऐसे मामले में मुझे अवगत करावे मैं वैसे लोगों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए ततपर हूँ।यह बातें जेएमएम के नेता मनोज चन्द्रा ने कहा है। आगे कहा है कि झारखण्ड सरकार गरीबों के उत्थान के लिए अबुआ आवास निःशुल्क देने की घोषणा किया है । कहीं किसी को आवास के नाम पर रिश्वत खोरी के लिए नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *