संसद के सुरक्षा में सेंधमारी की घटना पर गिरिडीह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने किया कड़ी आलोचना

0
2edbf48f-7a9e-42a7-81c4-ba8c02acb4dd

संसद के सुरक्षा में सेंधमारी की घटना पर गिरिडीह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने किया कड़ी आलोचना

गिरिडीहःगिरिडीह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने बुधवार को संसद की सुरक्षा में सेंधमारी की घटना की कड़ी निंदा किया। और केन्द्र सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए पांचो दोषियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई का मांग किया है। कार्यकारी अध्यक्ष केडिया ने कहा कि बुधवार को संसद हमले का बरसी मनाया जाना था। और और बरसी मनाकर संसद सत्र चालू हो चुका था। इसी बीच पांच युवक भीतर घुसे, और संसद के मेज पर उछलना शुरु कर दिया। और नारेबाजी किया। इस दौरान एक युवक ने पांव से स्मोक पद्वार्थ निकाल कर उसे संसद में उछाल दिया। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना से देश की जनता भयभीत है कि जब संसद सुरक्षित नहीं तो, जनता कहां सुरक्षित होगी। क्योंकि कुछ युवक एक युवती कुछ घातक पद्वार्थ लेकर संसद के भीतर घुसे। ऐसे में दिल्ली के संसद मार्ग थाना की पुलिस गहनता से पूरी जांच करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *