सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
1a3ae1ff-19dc-4437-9986-f38809e0c67d

 

बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित शेरेगढ़ा पंचायत भवन में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद प्रियंका देवी,प्रखंड प्रमुख ममता देवी,मुखिया नीलिमा तिर्की,पंचायत समिति सरिता देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी बालूमाथ सोमा उराँव,बालूमाथ अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कई योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाया गया था ।जिसमे अबुआ आवास योजना,बिरसा सिंचाई योजना,गुरु जी क्रेडिट कार्ड,जाति,आय,जन्म,मृत्यु, दिव्यंगता प्रमाण पत्र,मोटेशन,लगान रसीद,मापी,ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार 13,15वीं वित्त योजना,मनरेगा योजना,सर्वजन पेंशन योजना,सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना,किसान क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,श्रम विभाग अंतर्गत श्रमदान पोर्टल पर प्रवासी समित का पंजीकरण,राशन कार्ड बिजली बिल सुधार का स्टाल लगा था ।जिसमें सैकडो आवेदन प्राप्त हुए ।इसके अलावा कई परिसंपत्तियों का वितरण किया गया ।जिसमें छात्राओं के बीच साइकिल खरीदने के लिए चेक का वितरण एवं ग़रीबों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया । मौके पर बोलते हुए बीडियो सोमा उराँव ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हर उस गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिसको उनकी जरूरत है । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आयोजित शिविर में आप अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ ले ।मौके पर बिईंईंओ मनीष पांडे,सहायक अभियंता दिनेश सिंह,कनिय अभियंता बाबूलाल उराँव,मो०राशिद,पंचायत सेवक अर्जुन राम,रोजगार सेवक राजेश प्रसाद,अबुआ आवास कौडिनेटर आशीष कुमार,ग्रामीण राजेश प्रजापति,मो०अरशद,निर्मल यादव,महेंद्र राम,कार्तिक उराँव,मो०कूदूस समेत बुकरु,जाला,हाही,भालुवाही,शेरेगडा,तसतबार गाँव के सैकडो ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *