राम मंदिर में पूजित पीले अक्षत से भरे कलश एवं आमंत्रण पत्र पंहुचा नीलाम्बर पीताम्बर पुर
राम मंदिर में पूजित पीले अक्षत से भरे कलश एवं आमंत्रण पत्र पंहुचा नीलाम्बर पीताम्बर पुर
भगवान राम की धरती अयोध्या राम मंदिर में पूजित पीले अक्षत से भरे कलश एवं आमंत्रण पत्र आज पलामू जिले के नीलाम्बर पिताम्बर पुर मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर पहुंचा।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल निलाम्बर पीताम्बर पुर द्वारा कुराइन पतरा पंचायत के अष्टभुजी देवी मंदिर ढेला से राम मंदिर से आए पूजित पीले अक्षत से भरे कलश को विधिवत पूजा अर्चना कर पूजित पीले अक्षत से भरे कलश को उठाया गया और भव्य तरीके से भ्रमण कराते हुए महावीर मंदिर कुराइन पतरा में पूजा अर्चना करते हुए महावीर मंदिर नीलाम्बर पीताम्बर पुर में स्थापित किया गया।
विहिप प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया की राम मंदिर से पूजित पीले अक्षत से भरे कलश हमारे प्रखंड में आने से पूरा माहोल भक्तिमय हो गया है।
साथ प्रखंड भर के सभी मंदिरों में में दो-दो दिन के लिए स्थापित करवाया जायेगा।
ताकि सभी लोग पूजा अर्चना कर सके और 1 जनवरी से 15 जनवरी तक राम मंदिर से आए हुए पूजित अक्षत पत्रिका के द्वारा आमंत्रण सभी के घर जाकर किया जाएगा।
कलश यात्रा में विहिप के प्रखंड मंत्री रौशन कुमार मेहता, प्रखंड संयोजक अलोक कुमार, प्रखंड उपाध्याक्ष शौरभ कुमार वर्मा
अष्टभुजी देवी मंदिर ढेला के अध्यक्ष बिट्टू श्रीवास्तव
मुखिया पूनम देवी समाज सेवी वीरेंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।
