राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई:नवीन तिवारी

0
f6c504fa-bc62-459d-9e79-b6a7bddbab9e

राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई:नवीन तिवारी

 

मेदिनीनगर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के वरिष्ठ सदस्य सह सनातनी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री नवीन तिवारी ने राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शुभकामना संदेश देते हुए कहा है कि इनके नेतृत्व में राजस्थान उत्तरोतर विकास करेगा।श्री तिवारी ने कहा कि बहुत अरसे के बाद हिंदीभाषी राज्य में ब्राह्मण नेतृत्व को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपा गया है यह समाज के लिए अच्छा संकेत है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहे हैं।आज जिस तरह से सनातन पर प्रहार किया जा रहा उस दौर में ब्राह्मण समाज पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई।उन्होंने कहा कि समाज को मार्गदर्शित करते हुए आगे ले जाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति को लेकर चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *