सहायक शिक्षको का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी – छतरपुर

0
IMG-20231212-WA0034

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा छतरपुर इकाई के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के आज दूसरा दिन भी सैकड़ो की संख्या में सहायक अध्यापकों ने प्रदर्शन किया , यह प्रदर्शन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी छतरपुर के द्वारा  प्राधिकार पत्र जारी नही करने के विरोध में किया जा रहा है । आज दूसरे दिन प्रदर्शन के क्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी छतरपुर के प्रतिनिधि BRG श्री मृत्युंजय कुमार के द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया की  आज रात्रि 8:00 बजे तक प्राधिकार कराने हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार प्रदाधिकारी के द्वारा पत्र जारी कर दिया जाएगा , धरना पर बैठे सहायक शिक्षको का कहना है की अगर आज रात्रि 8:00 बजे पत्र जारी नहीं होती है तो पुनः धरना प्रदर्शन कल भी जारी रहेगी और 20.12.2023 से BRCC छत्तरपुर में तालाबंदी के साथ आमरण अनशन करने का निर्णय लिया जाएगा , जीसकी सारी जवाबदेही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी छतरपुर व जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू  की होगी।

सभा की अध्यक्षता कोर कमेटी के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने की वही संचालन जफरुद्दीन अंसारी तथा सत्यदेव सिंह के द्वारा की गई । कोर कमेटी के सचिव श्री बैजनाथ प्रसाद ने कहा अगर पत्र जारी नहीं होता है तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा और उग्र से उग्र आंदोलन किया जाएगी, इस आंदोलन में कोर कमेटी के प्रेम शर्मा, अजय पाठक, राजेश जायसवाल, अरुण कुमार सिंह ,सत्यदेव सिंह, सुरेंद्र पासवान ,दिलीप कुमार सिंह, जफरुद्दीन अंसारी तथा सैकड़ो की संख्या में सहायक अध्यापक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *